खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- [video width="352" height="640" mp4="http://ramgarhlive।
- com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Video-2022-06-28-at-1।
- बैठक में काम से बैठाये गए 10 मजदूरों सहित काफी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवा शामिल हुए।
- वेस्ट बोकारो में नरेश कुमार कंपनी से काम से हटाये गए मजदूरों के समर्थन पर उतरा आजसू पार्टी
- 3 जून को मोटरसाइकिल रैली, 5 को मशाल जुलूस और 6 जून को धरना प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन तालाबंदी पर बनी सहमती

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) एक दशक से वेस्ट बोकारो में कार्य कर रही नरेश कुमार कंपनी प्रइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों को बिना कारण बताये विगत चार माह से नौकरी से बैठाने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मजदूरों के मांगों के समर्थन में मंगलवार को स्थानीय चिराटोंगरी हनुमान मंदिर के समीप आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आजसू पार्टी मांडू विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में काम से बैठाये गए 10 मजदूरों सहित काफी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवा शामिल हुए।
युवाओं को संबोधित करते हुए तिवारी महतो ने कहा कि यहां काम कर रही सभी कंपनियों को क्षेत्र के विस्थापित और प्रभावित गांवों से 20-20 बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार देना होगा। उन्होंने कहा कि नरेश कुमार कंपनी ने जिन मजदूरों को काम से हटाया है उन्हें पुन: काम देना होगा साथ ही और भी बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया कराना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर आजसू पार्टी सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के साथ विरोध में 3 जून को मोटरसाईकिल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज करायेगी। वहीं 5 जून को मशाल जूलूस निकाली जायेगी और 6 जून को अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने को मजबूर होगी। उन्होंने कंपनियों से मांग किया कि 30 दिन काम करवाकर मजदूरों को 14-15 दिनों का हाजरी बनाना बंद कर पूरी हामरी मजदूरों को दिया जाय। उन्होंने मजदूरों को सरकारी मानडंडों के हिसाब से मजदूरी देने की अपील की। मौके पर मुख्य रुप से जिप सदस्य भोला तुरी, जिप सदस्य भाग 4 के तापेश्वर महतो, मुखिया मदन महतो, केन्द्रीय सदस्य हेमलाल महतो, पंसस पिंटू करमाली, अशोक केसरी, हीरा महतो, पारसनाथ महतो, प्रकाश महतो, सुनिल मंडल, मनान खान, मुकेश महतो, कमलेश महतो, लालदेव महतो, टिंकू रजक, विजय बहादुर, बुल्लू बहादुर, गौतम महतो, भुनेश्वर महतो सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

