खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- आम लोगो को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नही पड़ेगा।
- इसी कार्यालय से आम लोगो की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
- उन्होंने कहा की क्षेत्र की जनता 24 x 7 किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।
रामगढ मुख्यालय में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे के आवासीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
@Ramgarh Live – रामगढ ( झारखंड ) – रामगढ जिला मुख्यालय में मंगलवार को हजारीबाग के पूर्व सांसद प्रोफेसर डॉ यदुनाथ पांडे के संसदीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में भगवान परशुराम जी का पूजन कर व दीप जलाकर स्व लक्खी बाबा के पुत्र नित्यानंद पाठक ने किया।
मुख्य अतिथि हज़ारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की आम जनता के तकलीफों के समाधान हेतु संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ केंद्र का शुभारंभ किया गया है। आम लोगो को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नही पड़ेगा। इसी कार्यालय से आम लोगो की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा की क्षेत्र की जनता 24 x 7 किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।
इसके लिए ब्रजेश पाठक को कार्यालय मंत्री सह जिला प्रभारी का पदभार दिया गया।
उद्घाटन समारोह में रंजीत सिन्हा, प्रो संजय सिंह,दिनेश पाठक,दिलीप सिंह,शिव महतो,धनंजय कुमार पुटूस, कीर्ति गौरव,गणेश स्वर्णकार ,ऋषिकेश सिंह, भीमसेन चौहान,जयकिशोर ठाकुर, अनिल त्रिपाठी ,शंभू लाल ठाकुर, वसुध तिवारी ,सुरेंद्र शर्मा राजीव रंजन प्रसाद गोविंद जयसवाल विजय जयसवाल पीयूष तिवारी कीर्ति गौरव सुदान सिंह अजीत गुप्ता सुनील वर्णवाल , सुरेंद्र मोदी सहित सैकड़ों भाजपा नेता ,पदाधिकारी व आम लोग उपस्थित थे ।

