Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

आजसू का अनिश्चितकालीन तालाबंदी प्रबंधन के आश्वासन पर स्थगित

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 139 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • आंदोलन बुधवार की रात प्रबंधन के साथ हुए वार्ता में मिले आश्वासन पर स्थगित हुआ।
  • बुधवार को प्लांट के करीब 12 घंटे बंद रहने के बाद नरेश कुमार एंड कंपनी के पदाधिकारियों ने आंदोलनकारी आजसू पार्टी नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
  • वार्ता में कंपनी प्रबंधन आजसू पार्टी के नेताओं को यह भरोसा दिलाया कि कंपनी के संबंधित वरीय पदाधिकारी अभी बाहर है।
  • विशाल मोटरसाइकिल रैली, मशाल जुलूस और अनिश्चितकालीन बंदी के उपरांत कंपनी प्रबंधन आया वार्ता के मूड में
AJSU Andolan
बोकारो में बुधवार को नरेश कुमार कंपनी से वार्ता के उपरांत आजसू नेतागण

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वेस्ट बोकारो में चल रहे नरेश कुमार एंड कंपनी से हटाये गये मजदूरों को पुन: बहाल करने के मुद्दे पर आजसू का कई दिनों से चला आ रहा है। आंदोलन बुधवार की रात प्रबंधन के साथ हुए वार्ता में मिले आश्वासन पर स्थगित हुआ। हटाये गये मजदूरों को पुन: बहाल करने सहित टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिविजन से प्रभावित प्रत्येक गांव से कम से कम 20/20 ग्रामीणों को रोजगार देने की मांग को लेकर आजसू पार्टी बुधवार से नरेश कुमार एंड कंपनी का डिवाटरिंग प्लांट को बंद करा दिया था।

बुधवार को प्लांट के करीब 12 घंटे बंद रहने के बाद नरेश कुमार एंड कंपनी के पदाधिकारियों ने आंदोलनकारी आजसू पार्टी नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। वार्ता में कंपनी प्रबंधन आजसू पार्टी के नेताओं को यह भरोसा दिलाया कि कंपनी के संबंधित वरीय पदाधिकारी अभी बाहर है। उनके लौटने पर इस समस्या को लेकर पुन: 25 जुलाई को वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रबंधन के अश्वासन के उपरांत देर रात आजसू पार्टी का आंदोलन स्थगित हुआ। इसके बाद डिवाटरिंग प्लांट का काम पुन: चालू हो पाया।

वार्ता में नरेश कुमार एंड कंपनी की ओर से जीएफ ओस्टा, ओपी प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया, आजसू पार्टी के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, जिप सदस्य भोला तुरी, तोपेश्वर महतो, केंद्रीय सदस्य हेमलाल महतो, जिला सचिव लालचंद महतो, जिला उपाध्यक्ष मदन महतो, पंकज महतो, सुनील मंडल, मोहरा महतो, पिंटू करमाली, कुलदीप महतो, पारस महतो, अशोक केशरी, सुखदेव महतो सहित अन्य शामिल थे।

25 जुलाई तक सभी कंपनियों में यहां के लोगों को रोजगार नहीं दिया तो होगा वृहत आंदोलन: तिवारी महतो
कंपनी से वार्ता के उपरांत असंतुष्ट दिखे आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि कंपनी टाल मटोल की राजनीति अब बंद करे। सभी कंपनियों में 25 जुलाई के बाद सभी विस्थापित प्रभावित गांवों के लोगों को रोजगार नहीं दिया गया तो आजसू पार्टी वृहत आंदोलन करेगी और सभी कंपनियों में अनिश्चितकालीन बंदी करेगी।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR