खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस मौके पर उन्होंने स्काउट और गाइड पंजीयन और प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की।
- उन्होंने कहा कि स्काउट गाइडों के लिए बीच-बीच में स्पेशल कोर्स डिजास्टर मैनेजमेंट फास्टेड पायोनियर रिंग मैपिंग सिगनलिंग एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा।
- सोपान शिविर के 3 महीना के पश्चात प्रथम सोपान शिविर विद्यालय स्तर पर लगाया जाएगा।
- भारत स्काउट और गाइड के जिला मुख्य आयुक्त राजीव जयसवाल ने गुरुवार को टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ की प्राचार्या किरण यादव के साथ की बैठक
@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) भारत स्काउट और गाइड के जिला मुख्य आयुक्त राजीव जयसवाल ने गुरुवार को टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ की प्राचार्या किरण यादव के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने स्काउट और गाइड पंजीयन और प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिसमें कब बुलबुल स्काउट गाइड और रोवर रेंजर के बारे में बताया गया स्काउट गाइडों के लिए सर्वप्रथम प्रवेश शिविर, प्रथम सोपान, शिविर द्वितीय, सोपान शिविर, तृतीय सोपान शिविर, राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति अवार्ड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइडों के लिए बीच-बीच में स्पेशल कोर्स डिजास्टर मैनेजमेंट फास्टेड पायोनियर रिंग मैपिंग सिगनलिंग एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा। सोपान शिविर के 3 महीना के पश्चात प्रथम सोपान शिविर विद्यालय स्तर पर लगाया जाएगा। प्रथम सोपान के 6 महीना के पश्चात द्वितीय सोपान शिविर का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय सोपान 6 महीना के पश्चात तृतीय सोपान का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। राज्य पुरस्कार का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाएगा और राष्ट्रपति पुरस्कार का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। बैठक में पंजीयन और शिविरों को लेकर किरण यादव ने शीघ्र ही पंजीयन और शिविरों के आयोजन करने के लिए कहा। ज़िला मुख्य आयुक्त राजीव जायसवाल ने कहा कि स्काउट और गाइड का पंजीयन सभी विद्यालयों में चालू किया जाएगा। इसके लिए ज़िला संगठन सभी विद्यालयों से सम्पर्क कर आगे की करवाई कर रही है। सीबीएसई ने इसे पाठ्यक्रम में भी अनिवार्य किया गया है। इस बैठक में मुख्य रुप से जिला संगठन आयुक्त सूरज कुमार, शशि पांडेय, विनित यादव, विद्यालय शिक्षक, जितेंद्र पांडेय, अजीत दुबे, अजीत सहित कई लोग उपस्थित थे।

