Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

पटाखा की एक चिंगारी ने गरीब का आशियाना फूंक डाला,सभी सामान जलकर राख

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 92 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live -वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के 12 नंबर चौक जामा मस्जिद के बगल में शनिवार की संध्या पटाखा की एक चिंगारी से लगी आग ने गरीब का आशियाना फूंक डाला।
  • टाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन फायर बिग्रेड की गाडी ने जगह संकरी होने के कारण बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
  • उसी दौरान पड़ोस में बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे।

19-Photo-02-West_Bokaro@Ramgarh Live –वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के 12 नंबर चौक जामा मस्जिद के बगल में शनिवार की संध्या पटाखा की एक चिंगारी से लगी आग ने गरीब का आशियाना फूंक डाला। घटना शनिवार की संध्या लगभग 7. 30 बजे की है। टाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन फायर बिग्रेड की गाडी ने जगह संकरी होने के कारण बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

19-Photo-03-West_Bokaro
आग की चपेट में आकर जला नोट

पीड़ित सोनू खान उम्र 31 वर्ष की गर्भवती पत्नी साजिया खातून उम्र 22 वर्ष ने बताई की वह अपने तीन वर्षीय बच्चे को शौच कराने घर के बाहर आई। उसी दौरान पड़ोस में बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। इसपर ध्यान नहीं दिया और घर के बाहर दरबाजे पर बैठकर सुस्ताने लगी तभी उसे घर के अंदर से धुआं उठते देखा और देखते देखते पूरा घर आग की लपटों में घिर गया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

19-Photo-04-West_Bokaro
घर में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी

घर के स्वामी सोनू खान ने बताया की वह एक फास्टफूड की दुकान में मजदूरी का काम करता है। घर से फोन आया की आग लग गया है। भागा भागा जब घर आया तो देखा सारा सामान जिसमें पत्नी को दहेज़ में मिला जेबर ,कपडा ,टीवी,फ्रीज,सिलाई मशीन,साउंड सिस्टम,सभी कपडा,अनाज सहित 35 हजार रूपये का नोट और 4 हजार का सिक्का जो अपनी गर्भवती पत्नी के प्रसव के लिए रखा था सब जलकर राख हो गया। सोनू खान का पूरा परिवार का रो रोकर बुरा हाल है क्योंकि एक झटके में उसके घर में खाने को एक निबाला भी नहीं बचा है। मौके पर बारूघुटु मध्य के मुखिया पति अशोक यादव ने पहुँच कर मदद का भरोसा दिया है। घटनास्थल पर आदित्य क्षेत्री,शाहबाज अंसारी,रौशन करमाली,शेखर अन्ना,चांदो अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने पहुंचकर मदद किया।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR