Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

जनता मजदुर संघ का दस सूत्री मांग को लेकर एकदिवसीय प्रदर्शन

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 75 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
  • आंदोलन का नेतृत्व जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव दुष्यंत कुमार पटेल कर रहे थे।
  • जिसमें क्षेत्रीय सचिव दुष्यंत कुमार पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोयला कर्मियों की बदौलत आज देश में कोयला की कमी नही है।
15-Photo-01-West_Bokaro
दस सूत्री मांग पत्र सौंपते हज़ारीबाग़ क्षेत्रीय सचिव दुष्यंत पटेल व् अन्य

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : मजदुर संगठन हिन्द मजदुर सभा से संबद्ध जनता मजदूर संघ ने मंगलवार को सीसीएल हजारीबाग चरही महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। आंदोलन का नेतृत्व जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव दुष्यंत कुमार पटेल कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान सभा भी आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्रीय सचिव दुष्यंत कुमार पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोयला कर्मियों की बदौलत आज देश में कोयला की कमी नही है। कोयला कर्मी अपनी देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी के साथ कोल कंपनियों के माध्यम से कोयला उत्पादन कर रहे हैं। देश में ऊर्जा उत्पादन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में इन्हें मिलने वाली 11 वां वेतन समझौता अभी तक लागू नही हुआ। कोल इंडिया व सरकार को इस पर गंभीर होना चाहिए। इसके लिए जनता मजदूर संघ अपनी भूमिका को निभाने का काम कर रही है। इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रबंधन को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें 11 वेतन समझौता लागू हो,आउट सोर्सिंग/ एमडीओ मोड में खदानों को चलाना सीमित हो,कॉल इंडिया में नयी भर्ती शुरू की जाय ,ठेका मजदूरों का काम का समय 8 घँटे तय हो, लंबित ग्रेच्युटी का अबिलम्ब भुगतान ,हाई पावर कमिटी के द्वारा तय सुविधाएं उपलब्ध सहित अन्य मांगों को शामिल किया गया है।

15-Photo-03-West_Bokaroप्रदर्शन के बाद महाप्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारिका सिंह, संतोष सिंह, भूदेव महतो, लोचन महतो, मोहन महतो, मनोज महतो, हर्ष राज, बैजनाथ राम, जगदीश तुरी, सुरेंद्र तुरी, शफ़ीक़ अंसारी, दामोदर पांडेय, सुरेश प्रसाद, रघुनन्दन महतो, लोकनाथ महतो, प्रमोद करमाली, पप्पू कुमार, विनोद रजवार आदि मौजूद थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR