खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- प्राचार्या एवं विद्यालय के शिक्षकों ने वृक्ष पूजन और वृक्ष रक्षा सूत्र बांधते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- इस मौके पर आर्या कक्षा अष्टम की छात्रा ने पेड़ पौधों की उपयोगिता पर अपने भाषण में विस्तार से चर्चा की।
- शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की अहम भूमिका निर्वहन करने की जरूरत का संदेश दिया।
- डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ में वन महोत्सव के अवसर पर वृक्ष हमारे प्राणदाता कार्यक्रम का आयोजन
@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) डीएवी घाटो की प्राचार्या किरण यादव के नेतृत्व में शनिवार को स्कूल परिसर में प्रातः कालीन सभा के उपरांत वन महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या एवं विद्यालय के शिक्षकों ने वृक्ष पूजन और वृक्ष रक्षा सूत्र बांधते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आर्या कक्षा अष्टम की छात्रा ने पेड़ पौधों की उपयोगिता पर अपने भाषण में विस्तार से चर्चा की। शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की अहम भूमिका निर्वहन करने की जरूरत का संदेश दिया।
वन महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण रक्षा पर आधारित अनेकानेक गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। जूनियर बच्चों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ विषय पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा था। वृक्ष के महत्व पर खुशी शर्मा ने एक सुंदर कविता पाठ किया। प्राचार्या किरण यादव ने प्रकृति और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चों को प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाने का संदेश दिया। मंच का संचालन कक्षा आठ के कुमार आर्यन और कुमारी मान्या ने किया। विद्यालय की ओर से पूरे जुलाई माह में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। विद्यालय के बच्चे आस-पास के गांव में रिक्त भूमि पर वृक्षारोपण करेंगे और प्राचार्य सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं टिस्को अधिकारीगण के साथ तथा उनके सहयोग से टाटा ट्रेनिंग सेंटर के रिक्त स्थानों पर वृक्षारोपण करते हुए समाज को वृक्ष वृद्धि करने का संदेश देंगे। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा, मेनका कुमारी, रागिनी सिंह, जितेंद्र पांडे सहित अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

