खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय जामा मस्जिद के सचिव मो मोइनुद्दीन ने किया।
- इस मौके पर सर्वसम्मति से मदरसा को सही रुप से संचालित करने को लेकर मदरसा कमेटी का चुनाव किया गया।
- जिसमें सदर के रुप में शमीम अख्तर, सचिव अहमद हुसैन और सोहेल खान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
- ड्राइवरहाट में अंजुमन मुस्लिमीन कमेटी के पुर्नगठन को लेकर हुई बैठक, सर्व सम्मति से चुने गए पदाधिकारी

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) ड्राइवरहाट में शुक्रवार की संध्या मकसुद आलम के निवास स्थल पर अंजुमन मुस्लिमीन की नई कमेटी के चुनाव को लेकर ड्राइवरहाट आवाम की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय जामा मस्जिद के सचिव मो मोइनुद्दीन ने किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से मदरसा को सही रुप से संचालित करने को लेकर मदरसा कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें सदर के रुप में शमीम अख्तर, सचिव अहमद हुसैन और सोहेल खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सरपरस्त मो शबीर अहमद, एकरामुल हक, मुजाहिद इस्लाम, शेख बेलाल, गुलामपीर हक सहित सदस्य के रुप में हमीद अंसारी, सरताज खान, यासीन अंसारी, जफरुल हुसैन, अख्तर हुसैन, ऐनुल, राजा अहमद को शामिल किया गया। मौके पर मुख्य रुप से एकरामुल हक, शेख बेलाल, इरफान आलम, मो मोजाहिद इस्लाम, मकसुद आलम, यासीन अंसारी, मो शेरु, नईम अहमद, कुतुबुद्दीन, खुर्शिद आलम, मो. अख्तर, मो ताजुद्दीन, सैमुल हक, गुलाम पीर, मो तुफैल अहमद, जफरुल हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे।

