खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य विगत 13 वर्षो से अधूरे पड़े कारीमाटी चबुतरा से हठुआ झरना बस्ती तक और स्कूल से सुधिर उरांव के घर तक सड़क निर्माण की योजना को स्वीकृति प्रदान करना था।
- इस मौके पर झारखंड जंगल बचाव आंदोलन के जोनल प्रभारी राजेश कुमार महतो ने वनाधिकार कानून 2006 एवं सरकारी कल्याणकारी योजना पर चर्चा की।
- उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून की धारा 2 एवं अधिनियम 1980 के तहत रोड, सामुदायिक भवन, सामुदायिक विकास केंद्र, औषधालय, रेलवे लाईन, पावर लाईन के लिए कोई बाधा उत्पन नहीं कर सकते है।
- बड़गांव पंचायत के हठुआ झरना स्कूल से सुधिर उरांव के घर तक एक किमी मिट्टी मोरम पथ निर्माण की थी योजना
- यहां के ग्रामीणों ने किया था वोट का बहिष्कार, जिसके बाद बीडीओ के आश्वासन माने थे

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वनाधिकार कानून 2006 नियम 2008 के संसोधन नियम 2012 को लेकर मांडू प्रखंड के बड़गांव पंचायत के बदगांव और भुईयांडीह में मुखिया बुलबुल कुमारी की अध्यक्षता और अशोक कुमार यादव के संचालन में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई थी। ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य विगत 13 वर्षो से अधूरे पड़े कारीमाटी चबुतरा से हठुआ झरना बस्ती तक और स्कूल से सुधिर उरांव के घर तक सड़क निर्माण की योजना को स्वीकृति प्रदान करना था। इस मौके पर झारखंड जंगल बचाव आंदोलन के जोनल प्रभारी राजेश कुमार महतो ने वनाधिकार कानून 2006 एवं सरकारी कल्याणकारी योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 के तहत ग्रामसभा के और वनाधिकार समिति के संयुक्त उपस्थिति में भौतिक सत्यापण एवं स्थल जांच कर अपने गांव सीमा के अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति के अध्यक्ष के समक्ष वन क्षेत्र का सामुदायिक दावा और व्यक्तिगत अधिकार का दावा विगत दो वर्ष पूर्व कर उसकी पावती भी ले चुके है।

लेकिन आजतक कानूनन उन ग्रामसभा के लोगों को अधिकार नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून की धारा 2 एवं अधिनियम 1980 के तहत रोड, सामुदायिक भवन, सामुदायिक विकास केंद्र, औषधालय, रेलवे लाईन, पावर लाईन के लिए कोई बाधा उत्पन नहीं कर सकते है। मुखिया बुलबुल कुमारी ने मनरेगा अंतर्गत वित्तिय वर्ष 2021-22 में योजनाओं के प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया। सभा में बदगांव और राजस्व गांव भुईयांडीह गांव का करमाली टोला, भुईयां टोला, तुंबाबेड़ा, हठुआ झरणा, सिमरधौड़ा, कुम्हार टोला, यादव टोला और कारीमाटी के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सड़क के बनने से भुईयांडीह और बदगांव के विभिन्न टोलों में निवास करने वाले 209 अनुसूचित जाति, 504 अनुसूचित जनजाति और 108 अन्य समुदाय के लोग लाभान्वित होंगे।

-वन विभाग के हस्ताक्षेप के बाद उग्र हुए आदिवासी ग्रामीण-
कारीमाटी चबुतरा से हठुआ झरना स्कूल तक और हठुआ झरना स्कूल से तुंबाबेड़ा तक अलग अलग एक-एक किमी सड़क का निर्माण होना है। शनिवार को कारीमाटी चबुतरा से हठुआ झरना स्कूल तक हो रहे निर्माण कार्य को रोजगार सेवक ने सैलखा उरांव को फोन कर यह कहकर रोक लगा दी कि वन विभाग से अभी मना किया गया है। वर्षो से लंबित यह योजना तीन माह कार्य के उपरांत फोरेस्टर सुरेन्द्र भगत का स्थानांतरण होने के उपरांत निर्माण कार्य बंद हो गया था। जिसे पुन: ग्रामसभा कर तीन दिन पूर्व शुरु किया गया था।
अप्रैल 2010 को स्व. टेकलाल महतो ने किया था अनुशंसा
दशकों से सड़क की आस लगाये आदिवासी गांव के लोगों की सुविधा को लेकर अप्रैल 2010 को स्व. टेकलाल महतो ने बीडीओ मांडू को पत्र लिखकर कार्य संपादन की अनुशंसा की थी। जिसमें लिखा था कि बड़गांव पंचायत के ग्राम बदगांव सरणा स्थल भुईयांडीह से हठुआ झरना तक ग्रेड वन पथ निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति हो चुकी है। उक्त वन सीमा के अंदर पड़ता है।

पथ निर्माण के लिए स्वीकृत राशी वन विभाग को स्थानांतरित कर कार्य संपादन कराने की अनुशंसा की जाती है। उक्त आदिवासी बहुल टोला के सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षयुक्त आवेदन के साथ अपनी समस्या मुख्यमंत्री जनसंवाद में उठाया था। जिसके बाद बीडीओ मांडू ने नोडल पदाधिकारी मुख्यमंत्री जनसंवाद शाखा रामगढ़ को अपनी जांच प्रतिवेदन सौंपा था।
सड़क के आभाव में ग्रामीणों ने किया था वोट का बहिष्कार
बड़गावं पंचायत के तुंबाबेड़ा और सिमरधौड़ा के ग्रामीणों ने आधारभूत संरचना के आभाव के कारण वोट का बहिष्कार कर दिया था। जिसके बाद बीडीओ मांडू ने बैठक का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। जिसके बाद उन्होंने योजनाओं का लिखित प्रतिवेदन उपायुक्त रामगढ़ को सौंपा था।

