Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

पांच साल का हिसाब मांग रही है जनता, कई पूर्व मुखिया छिपा रहे है मुंह

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 181 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • कल तक जो जन प्रतिनिधि अपने आप को जनता का मालिक समझ रहे थे, आज पुन: मुषको भव: की तरह जनता को अपने माई बाप मानकर उनकी मनुहार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है।
  • जो जनप्रतिनिधि चुनाव में जीत कर आए थे उन्होंने पांच सालों तक जनता को अपने पीछे खुब दौड़ाया।
  • आज जनता उनको दौड़ा रही है जो पंचायत में चर्चा का विषय है।
  • पांच सालों तक जनता के सुख दु:ख से रहे बेखबर, चुनाव आते ही गिरगिट की तरह बदले रंग
  • मीट , मुर्गा , मछली और बिरयानी खिलाकर जनता को बना रहे बेबकूफ

 

Panchayat chunav@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) समय से काफी पीछे झारखंड में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई रंग देखने को मिल रहे है। कल तक जो जन प्रतिनिधि अपने आप को जनता का मालिक समझ रहे थे, आज पुन: मुषको भव: की तरह जनता को अपने माई बाप मानकर उनकी मनुहार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। जो जनप्रतिनिधि चुनाव में जीत कर आए थे उन्होंने पांच सालों तक जनता को अपने पीछे खुब दौड़ाया। आज जनता उनको दौड़ा रही है जो पंचायत में चर्चा का विषय है।

कोयलांचल में कई जनप्रतिनिधि तो ऐसे थे कि जिनसे मिलने के लिए जनता कई घंटो तक इंतजार करती थी लेकिन नेताजी का दर्शन नहीं हो पाता था। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे कई सरकारी योजनाओं के लिए जनता तरसती रही लेकिन नेताजी अपने में मगन रहे। किसी किसी पंचायत के प्रतिनिधि तो यहां तक उतर गए कि बगैर पैसा दिए मृत्यु प्रमाण पत्र तक का सत्यापन नहीं करते थे। वहीं पांच साल तक परेशान जनता आज उन जनप्रतिनिधियों से अपना हिसाब मांग रही है और नेताजी आसमान ताक रहे है और उन्हें कुछ नहीं सुझ रहा है।

ऐसा नहीं है कि सभी जनप्रतिनिधि का कार्य ऐसा ही रहा। कई ऐसे भी उदाहरण है जो आज चुनाव के दौरान क्षेत्र में चर्चा का विषय है कि फलाने ने बहुत अच्छा काम किया और उसकी जीत सुनिश्चित है, लेकिन वैसे,,,जनप्रतिनिधि जिन्होंने पांच साल तक जनता को अपने पीछे दौड़ाया था उनका हिसाब भी इस चुनाव में जनता करने का मन बना चुकी है। वैसे जनप्रतिनिधि नाराज जनता को रिझाने के लिए कई हथकंडे अपना रहे है, कभी मटन तो कभी बिरयानी, कहीं चिकेन तो कहीं शराब परोस उनका वोट हांसिल करने की जुगत लगा रहे है। इस दौरान यह भी देखने को मिला कि पिछले चुनाव में कुछ मतो के अंतर से पराजित हुए थे फिर भी वह लगातार क्षेत्र में बने रहे और कोरोना जैसे विकट संकट काल में उनके सुख दु:ख का भागी बने। इस चुनाव में जनता उनकी किस्मत बदलने वाली है।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

जारी ………….

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR