खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- जिसके कारण मोटरसाइकिल चला रहा विष्णु बास्के और पीछे बैठा यश कुमार बुरी तरह घायल हो गया।
- [caption id="attachment_1884" align="alignright" width="300"] दुर्घटना के बाद सड़क पर लगा जाम[/caption] इस बीच सड़क में जाम लग गया।
- स्थानीय लोगों ने घायल विष्णु को दूसरे वाहन के सहयोग से टाटा स्टील अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ईलाज चल रहा है।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट क्षेत्र के घाटो – कुज्जू मुख्यमार्ग पर रविवार की संध्या एक पल्सर मोटरसाईकिल अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण मोटरसाइकिल चला रहा विष्णु बास्के और पीछे बैठा यश कुमार बुरी तरह घायल हो गया।

इस बीच सड़क में जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घायल विष्णु को दूसरे वाहन के सहयोग से टाटा स्टील अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर घायल यश कुमार को मामूली चोट आई है। दरअसल विष्णु पल्सर मोटरसाईकिल जेएच 24एफ-7403 से भेलगढ़ा से मुकुंदाबेड़ा पेट्रोल पंप वाहन में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इस बीच यह घटना घट गई।

