खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- प्रदेश की जनता एक साफ़ सुथरी और जनहित का काम करने वाली सरकार देखना चाहती है।
- प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।
- कार्यकर्ता अलर्ट मोड़ में चुनाव के लिए तैयार रहें।

@Ramarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : झारखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रति अप्रत्याशित रूप से जनता का समर्थन मिल रहा रहा है। प्रदेश की जनता एक साफ़ सुथरी और जनहित का काम करने वाली सरकार देखना चाहती है। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ता अलर्ट मोड़ में चुनाव के लिए तैयार रहें। उक्त बातें राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष जदयू झारखंड खीरु महतो ने अपने पैतृक आवास केदला बस्ती के आवसीय कार्यालय में बुधवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण समारोह में कही।
श्री महतो ने आगे कहा कि 28 नवंबर के बाद पूरे प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क सहित कई कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। जिस उद्देश्य के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ था वह अधूरा है। राज्य की जनता ने 22 वर्षो में बहुत कुछ देखा और सहा है। साफ सुथरी और सेकुलर राजनीति के अग्रणी नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीतियों से प्रभावित यहां की जनता गोलबंद हो रही है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता भी तैयार रहें,आने वाला चुनाव में जदयू एक बड़ी ताकत बनकर आनेवाली है।

सदस्यता ग्रहण समारोह में सोनडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया राधेश्याम महतो के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ता दल बल के साथ शामिल हुए। राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। उदित साव, मो.अब्दुल, नरसुला, रहमान,इजराइल,भुनेश्वर महतो,महेश महतो,पंकज कुमार,सुरेश महतो,दुखन तुरी सहित दर्जनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जगदीश महतो, जिला अध्यक्ष ज्योतिंद्र साहू मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत कुमार पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष राजू महतो, उमेश प्रसाद साव, सुरेश महतो,रोहन महतो, रामचरित्र राम,रमाकांत पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

