खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झामुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू मौजूद थे।
- सदस्यता अभियान कार्यक्रम में राजेश मुर्मू और विक्की उरांव के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने झामुमो पार्टी में आस्था रखते हुए पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।
- सभी लोगों को झामुमो जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और पार्टी संविधान के तहत काम करने का मंत्र दिया।
@Ramgarh Live – बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के घाटोटांड कार्यालय में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन 20 सूत्री अध्यक्ष माण्डु प्रखंड नरेश हांसदा की अध्यक्षता में एंव विकास सिंह के संचालन में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झामुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू मौजूद थे।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में राजेश मुर्मू और विक्की उरांव के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने झामुमो पार्टी में आस्था रखते हुए पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगों को झामुमो जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और पार्टी संविधान के तहत काम करने का मंत्र दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के कारण युवाओं का रुझान झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर बढ़ा है । इसलिए पूरे राज्य में दूसरे दलों को छोड़कर काफी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं ।
मौके पर जिला सचिव बिनोद कुमार महतो , जिला उपाध्यक्ष विजय किस्कू , जिला सहसचिव डियोलाल हांसदा , जिला सहसचिव रामकुमार मांझी , बीस सुत्री सदस्य रामगढ़ जिला सकलदेव करमाली, कन्हैया ठाकुर , बादल करमाली , बालदेव मुर्मू , नितेश करमाली सहित दर्जनों सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद थे ।

