खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- एकड़ भूमि प्रबंधन ने अधिग्रहण पूर्व काटी है जिसके कारण मामला अंचल का ना होकर सीसीएल प्रबंधन की होकर रह गई है।
- विगत कई वर्षो से अपने जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा को लेकर यहां के रैयत आंदोलन करते आ रहे है लेकिन कागजों के दावपेंच में यह उलझ कर रह गया है।
- सारुबेड़ा परियोजना के अधिग्रहित गैरमजरुआ खास खाते की भूमि की रैयती मान्यता की मांग यहां के रैयत वर्षो से कर रहे है।
- सारुबेड़ा परियोजना के अंतर्गत के ग्रामीण रैयतों ने 24 जून को किया था सांकेतिक विरोध

कार्मिक पदाधिकारी सरोज कुमार को मांग पत्र सौपते संतोष कुमार महतो
@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) सारुबेड़ा परियोजना के अधिग्रहित क्षेत्र में 9.92 एकड़ भूमि प्रबंधन ने अधिग्रहण पूर्व काटी है जिसके कारण मामला अंचल का ना होकर सीसीएल प्रबंधन की होकर रह गई है। विगत कई वर्षो से अपने जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा को लेकर यहां के रैयत आंदोलन करते आ रहे है लेकिन कागजों के दावपेंच में यह उलझ कर रह गया है। सारुबेड़ा परियोजना के अधिग्रहित गैरमजरुआ खास खाते की भूमि की रैयती मान्यता की मांग यहां के रैयत वर्षो से कर रहे है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सारुबेड़ा परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण रैयत सारुबेड़ा परियोजना कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना – प्रदर्शन पर बैठ गए।

इस दौरान रैयत लाउडस्पीकर के माध्यम से अपनी बात प्रबंधन के कानों तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह प्रखंड कल्याण विकास पदाधिकारी कृपाल कच्छप के समक्ष अपनी मूलभूत समस्यओं के साथ जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर मांगपत्र परियोजना पदाधिकारी को सौंपा। जिसमें 11 जून से 23 जून तक प्रबंधन के पत्राचार को रैयत गलत ठहरा रहे है।

रैयतों ने कहा है कि इसका हम विरोध करते है। उन्होंने स्थल निरीक्षण की मांग की है। रैयतों ने अनुरोध किया है कि रकवा 9.92 एकड़ में वास्तविक रैयतों की पहचान के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कर सभी औपचारिकता को पूरा कराने का कार्य करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विस्थापितों के नेता संतोष कुमार महतो और संचालन सुनिल कुमार महतो ने किया।

प्रबंधन के कार्यो का विरोध करने वालों में चितरंजन महतो, प्रकाश महतो, सुरेश महतो, अमित महतो, रामधन महतो, धनीराम मांझी, गोपाल मांझी, रेंगटा मांझी, दिनेश महतो, धनेश्वर महतो, लालदेव मांझी, रुसन महतो, लोकनाथ कुमार, हरिलाल महतो, अर्जुन कुमार महतो, नकुल कुमार, सकलदीप कुमार, गिरधारी महतो, गोपाल मांझी, सुरेश महतो, सुनील कुमार महतो, निरंजन महतो, सुदामा महतो, उमेश महतो सहित दर्जनों रैयत ग्रामीण महिला – पुरुष शामिल है।

