खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- रैली का नेतृत्व आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के साथ केन्द्रीय सदस्य हेमलाल महतो, उपाध्यक्ष सह मुखिया मदन महतो और लालचंद ने किया।
- इस मौके पर तिवारी महतो ने कहा कि बीना किसी कारण के वर्षो से कार्यरत मजदूरों को हटाया जाना कई सवाल खड़े करता है।
- कंपनी का काम बंद हो जाता को बात समझ में आती लेकिन काम चलने के बावजूद मजदूरों को बैठाना गलत है और इसके लिए हम लोगों ने आंदोलन का रास्ता चुना है।
- वेस्ट बोकारो में नरेश कुमार कंपनी से मजदूरों को काम से हटाने के विरोध में 6 जुलाई को करेगा अनिश्चितकालीन तालाबंदी
- कल संध्या आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ता निकालेंगे मशाल जुलूस

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) अपने दो सूत्री मांगो को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को आजसू पार्टी के नेतागण और सैकड़ों कार्यकर्ता दुनी क्लब परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के साथ केन्द्रीय सदस्य हेमलाल महतो, उपाध्यक्ष सह मुखिया मदन महतो और लालचंद ने किया। विरोध मोटरसाइकिल रैली दुनी से चलकर मुकुंदाबेड़ा, हाउसिंग, पटेल चौक, चिराटोंगरी, ड्राईवरहाट, अमर नगर, बोरिंग कैंप होते हुए 12 नंबर चौक, ट्रेनिंग सेंटर से होते हुए नरेश कुमार कंपनी के मुख्य गेट पर पहुंचा।

जहां नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर तिवारी महतो ने कहा कि बीना किसी कारण के वर्षो से कार्यरत मजदूरों को हटाया जाना कई सवाल खड़े करता है। कंपनी का काम बंद हो जाता को बात समझ में आती लेकिन काम चलने के बावजूद मजदूरों को बैठाना गलत है और इसके लिए हम लोगों ने आंदोलन का रास्ता चुना है। वेस्ट बोकारो में काम कर रही नरेश कुमार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले मजदूरों को बिना कारण बताये विगत चार माह से नौकरी से बैठाने का मामला अब बढ़ता जा रहा है।

तिवारी महतो ने कहा कि यहां काम कर रही सभी कंपनियों को क्षेत्र के विस्थापित और प्रभावित गांवों से 20-20 बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार देना होगा। उन्होंने कहा कि नरेश कुमार कंपनी ने जिन मजदूरों को काम से हटाया है, उन्हें पुन: काम देना होगा। पूर्व में दिये गए आवेदन के अनुसार रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। कल मंगलवार को मशाल जूलूस निकाली जायेगी और 6 जुलाई को आजसू धरना प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेगी।

रैली में मुख्य रुप से जिप सदस्य भोला तुरी, तापेश्वर महतो, सुनिल मंडल, अशोक केसरी, कमलेश महतो, हीरा कुमार, राहुल चौरसिया, रुपलाल महतो, खुशीलाल महतो, दीपक पटेल, डालचंद महतो, सुनिल रवि, थन्नू महतो, विजेन्द्र करमाली, छोटू कुमार, अक्षय कुमार, नीतीश कुमार, संदीप कुमार, आशीश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

