खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इसके उपरांत उन्होंने पंक्तिबद्ध होकर भंडारे में प्रसाद खाया।
- इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए भी शामिल हुए।
- पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति में अपने आराध्य के लिए श्रद्धा और आस्था होती है, लेकिन कर्म भी उतना ही अनिवार्य है।
- रविवार को जीएम अनुराग दीक्षित अपनी पत्नी के साथ किया पूजन और अपनी ओर से किया महाभोग की व्यवस्था

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी के दिन हाउसिंग दुर्गा मंडप अपने मौसी के घर स्वास्थ्य लाभ ले रहे भगवान जगन्नाथ के पूजन के लिए पहुंचे जीएम वेस्ट बोकारो अनुराग दीक्षित एवं उनकी पत्नी रक्षा दीक्षित को पुजारी नारायण पंडा ने पूरे विधि पूर्वक पूजन कराया। इस दौरान महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और दाऊ बलराम को भोग लगाने के बाद पूजा अर्चना कर अनुराग दीक्षित ने वेस्ट बोकारो डिविजन सहित अपने परिवार के स्वास्थ, समृद्धि और उन्नति की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने पंक्तिबद्ध होकर भंडारे में प्रसाद खाया। इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए भी शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति में अपने आराध्य के लिए श्रद्धा और आस्था होती है, लेकिन कर्म भी उतना ही अनिवार्य है। हमारे शास्त्रों के मुताबिक महाप्रभु जगन्नाथ की लीला अनंत है, इन्हीं में अपने भाई और बहन के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर जाना जनकल्याण की उनकी भावना को दर्शाता है। पुजारी नारायण पंडा ने पूजा अर्चना के उपरांत महाप्रभु भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व दाऊ बलभद्र को भोग अर्पित किया। मौके पर मुख्य रुप से सीईपी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, एसएचएम हेड पंकज कुमार, हेड एडमिनिस्ट्रेशन रोहित प्रसाद, हेड सिक्युरिटी गिरीश शर्मा, राजेंद्र कुमार, बारुघुटू पूर्वी की मुखिया विभा देवी, पूर्व मुखिया रंधीर सिंह, डॉ. बीके साहू, डॉ. जे पति सहित राकोमयु के अध्यक्ष महेश प्रसाद, सचिव पीके सिंह, पूर्व अध्यक्ष मोहन महतो, मुन्ना विश्वकर्मा, निर्दोष झा, उमेश कुमार साव, उदय कांत तिवारी, जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य बीवी प्रमोद मल्लिक, स्वर्णदा प्रसाद त्रिपाठी, प्रमिला त्रिपाठी एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्य व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

